मुख्य आयकर आयुक्त-4, दिल्ली कार्यालय द्वारा 27 अगस्त से 09 सितम्बर,2025 के मध्य “राष्ट्रीय कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। मुख्य आयकर आयुक्त-4, श्रीमती रोली अग्रवाल, के मार्गदर्शन में विकास भवन, आई.टी.ओ. में आयोजित इस कार्यक्रम में 09 बैचों के माध्यम से कुल 310 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधान आयकर आयुक्त-4, श्री राजीव कुमार तथा प्रधान आयकर आयुक्त-20, श्रीमती शेफाली स्वरुप द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर श्री नितिन कुमार जैमन (अपर आयकर आयुक्त), श्री प्रणव गैरोला (सहायक आयकर आयुक्त), श्री हेमन्त कुमार (सहायक आयकर आयुक्त), श्री बिरेन्द्र कुमार (आयकर अधिकारी) तथा श्री पी. ल्योवम (आयकर अधिकारी) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर नागरिक-केंद्रित सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए सशक्त बनाना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी संदर्भित भूमिका को रेखांकित करना है।